– हाईवे हादसे में मृतक परिवारों से मिले, 27 को मेहगांव चलने आह्वान
भिण्ड, 23 फरवरी। ग्वालियर-भिण्ड हाईवे पर भाजपा सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में संत कालीदास महाराज का तूफानी दौरा शुरू हो गया है। अबकी बार संत समाज आर पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहा है।
अखिल भारतीय संत समिति की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संत कालीदास महाराज ने सोमवार को भूतपूर्व सैनिक जगदीश सिंह भदौरिया के परिवार जनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने रजक समाज की ओर संत गाडके महाराज की जयंती के मौके पर आयोजित धर्म सभा में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि यह भिण्ड जिले में सनातन संस्कृति को बचाने की लड़ाई है, एक तरफ भ्रमित करने वाले कालीनेमी हैं, जिन्हें नौजवानों और गौवंश की मौतों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
संत कालीदास महाराज ने सभी जन समुदाय से 27 फरवरी महापंचायत में डाक बंगला हनुमान मन्दिर मेहगांव पहुंचने की अपील की। महाराज फूफ में जन समुदाय से मिले। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल के दिवंगत पिताजी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके साथ संत कमलदास महाराज टीकरी, संत रामेश्वर दास महाराज, समाजसेवी वीरेन्द्र वर्मा, बसपा नेता रक्षपाल सिंह, समाजसेवी राजेश यादव गडूपुरा आदि शामिल रहे।


