भिण्ड, 23 फरवरी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार वर्ष 2025-26 की कार्य योजना अनुसार प्रत्येक माह में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में एडीआर सेंटर जिला न्यायालय भिण्ड में जिला चिकित्सालय के समन्वय से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीनि. विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं सचिव जिला प्राधिकरण भिण्ड अनुभूति गुप्ता, न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लीवर, अस्थि परीक्षण, शुगर, बीपी आदि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में न्यायाधीशगण अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं पक्षकारगण का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं समस्त उपस्थितजन से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई, उन्हें किस प्रकार से अपने दैनिक दिनचर्या को रखना चाहिए एवं व्यायाम करना चाहिए, अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए एवं हमें अपने खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए जिससे हमें जरूरी पौष्टिक आहार मिल सके तथा हम स्वस्थ और निरोगी रहे। स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में कुल 115 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


