– महिला एवं स्व सहायता समूह की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
भिण्ड, 23 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल द्वारा मेहगांव नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष ममता भदौरिया को भारतीय जनता पार्टी महिला एवं स्व सहायता समूह का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा नेे बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा एवं पार्टी संगठन से जुड़ी पदाधिकारियों ने कहा कि ममता भदौरिया का संगठनात्मक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किया गया कार्य पार्टी के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उनके नेतृत्व में महिला एवं स्व सहायता समूह को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
हर्ष व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णकांता तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर, भाजपा जिला मंत्री पिंकी शर्मा एवं रश्मि खटीक शामिल रहीं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में सीमा शर्मा, सरोज जोशी, अर्चना शर्मा एवं रजनी दीक्षित श्रीवास्तव प्रमुख हैं। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन, जिला उपाध्यक्षों में सुनीता शिवहरे, जनपद अध्यक्ष सरोज बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा वाल्मीकि भी शामिल रहीं।
इसके अलावा पिंकी शर्मा , विनीत सोनी, गीता राजावत, शीला शर्मा, ऊषा नगरिया, जिला महामंत्री आरती पाठक, संगीता कौशल, नीलम भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा सोनी, उमा राठौर, बीवी राठौर, मंजू शर्मा, पूर्णिमा भदौरिया, अनीता चोपड़ा, ज्योति सुदर्शन बौहरे, रेखा अग्रवाल, सुनीता सोनी, गुड्डी श्रीवास, पिंकी तिवारी एवं मोनिका जैन प्रमुख हैं। सभी पदाधिकारियों ने ममता भदौरिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।


