– समिति सदस्यों ने बेजुबानों को खिलाया फल और आहार
भिण्ड, 22 फरवरी। परस्परोपग्रहो जीवानाम् के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड के सदस्यों द्वारा शहर के ग्वालियर रोड स्थित प्राइवेट बस स्टेण्ड के सामने इंसानियत समिति द्वारा संचालित प्रभु धाम आश्रम में नियमित रूप से जीव सेवा कार्य किया गया। प्राणी मात्र की सेवा के संकल्प के साथ संस्था के सदस्यों ने आश्रम में आश्रय ले रहे घायल पशु-पक्षियों की सेवा कर इंसानियत का संदेश दिया जा रहा है।
आश्रम में घायल स्वान, बंदर, कबूतर, बिल्ली और खरगोशों का उपचार और पालन-पोषण किया जा रहा है। संस्था के सचिव आयशा-अंशुल जैन ने इंसानियत समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि घायल बंदरों और श्वानों की सेवा करना कोई मामूली कार्य नहीं है। समिति द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य वंदनीय है। संस्था अध्यक्ष शैलेन्द्र-पूनम जैन ने बताया कि ग्रुप के सदस्यों ने आश्रम में रह रहे जीवों को आटा, ब्रेड, टोस्ट, दूध, केला, धनिया और गाजर आदि अपने हाथों से खिलाया। मूक प्राणियों की सेवा कर सभी सदस्यों को एक सुखद और आत्मिक अनुभूति प्राप्त हुई। कार्यक्रम संयोजक नवीन-अंजू जैन ने विश्वास दिलाया कि जीव दया का यह प्रकल्प निरंतर जारी रहेगा और संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में अग्रणी रहेगी।
इन्होंने किया सेवा कार्य
इस सेवा कार्य में विकल्प-नीलम जैन, अशोक-नीरज जैन, प्रशांत-बरखा जैन, विवेक-प्रज्ञा जैन, पारस-सेरिल जैन, विवेक-नेहा जैन, नीरज-बीना जैन, निखिल-रुपाली जैन राहुल-रेखा जैन, संतोष-शालिनी जैन, आर्जव-दीप जैन, अक्षय-प्रगति जैन, शुद्धतम-उर्वशी जैन संभव-अर्पित जैन, मुकेश- किरण जैन सहित लगभग 50 सदस्यों ने उपस्थित रहकर अपनी सक्रिय सेवा प्रदान की। कार्यक्रम के समापन पर कोषाध्यक्ष रविन्द्र-सुधा जैन एवं परम संरक्षक अशोक-जया जैन ने सभी आगंतुक सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


