भिण्ड, 21 फरवरी। मौ नगर में 40 वर्ष बाद प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी पं. अभिनंदन जी, भव्य मंच प्रस्तुति संजय जेवर और निर्देशक विवेक शास्त्री ढाईदीप के निर्देशन में अयोध्या नगरी चौ. कमल सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित 1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के चौथे दिन तप कल्याणक महा महोत्सव भक्ति भाव एवं धूमधाम से मनाया गया। तप कल्याणक के शुभ अवसर सुबह नित्य नियम पूजन विधान आदि कार्यक्रम हुआ, उसके बाद आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक की पूजन हुई उसके तत्पश्चात आदिनाथ भगवान का अयोध्या नगरी से शांतिनाथ मन्दिर के लिए मंगल विहार हुआ।
स्थाई वेदी में विराजमान हुए मूलनायक शांतिनाथ भगवान
नगर के शांतिनाथ मन्दिर में नवनिर्मित वेदी जीर्णोद्धार के बाद लगभग 4 साल बाद शांतिनाथ भगवान को स्थाई वेदी में विराजमान किया गया और पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में नई मूर्तियों की भी प्रतिष्ठा की गई जो कि शांतिनाथ मंदिर में विराजमान हुई।
जैन धर्म का महान पर्व होता है मोक्ष कल्याणक
मोक्ष कल्याणक जैन धर्म का सर्वोच्च पर्व है, जो किसी तीर्थंकर के सभी कर्मों का नाश कर सिद्ध अवस्था (जन्म-मरण से मुक्ति) प्राप्त करने का प्रतीक है। इस दिन भगवान आत्मा के रूप में सिद्धशिला (लोक के अग्रभाग) में विराजमान होते हैं। यह अवसर उत्सव, निर्वाण लाडू चढ़ाने, विशेष पूजा और आध्यात्मिक साधना के साथ मनाया जाता है।भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक माघ कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाता है, जब उन्होंने सिद्ध पद प्राप्त किया।
पंचकल्याणक में हुआ सम्मान समारोह
इस अवसर पर मौ नगर परिषद क्षेत्र के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव, पार्षद सुल्तान मौर्य, वीरेन्द्र यादव, सोनपाल यादव पत्रकार सतेन्द्र यादव, बेताल गौड़, आसिफ शाह, रमेश राठौर, सुरेन्द्र यादव, राधाकृष्ण यादव आदि का पंचकल्याणक समिति द्वारा सम्मान किया गया। समिति द्वारा पंचकल्याणक में बने पात्रों का, प्रभारी मंत्री, व्यवस्था मंत्री और इस पंच कल्याणक में जितने लोगों ने अपना तन-मन-धन से सहयोग किया उन सभी का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रताप जैन, विजय जैन, सुभाष जैन कसेरुआ, राकेश जैन सुहाने, राजीव जैन परघेना, जयकुमार जैन बरौली, विकास जैन मोदी, अम्बरीश जैन, अशोक जैन सेमरा, राकेश जैन भडेरा, पदमचंद जैन, गजेन्द्र जैन ठाकुर आदि सकल जैन के वरिष्ठ जन, युवा भाई, बालिकाएं, महिलाएं उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


