भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट कार्यक्रम के दौरान यूथ कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन भारत के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है और कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने देश की छवि खराब करने का कार्य किया है।
इस प्रदर्शन के विरोध में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कल एक बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। राहुल गांधी के लिए एआई का मतलब भारत-विरोधी है। यह प्रदर्शन दुनिया को एक बहुत गलत संदेश देता है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन करने के लिए अपनी युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को लगाकर देश के खिलाफ बड़ा पाप किया है। कांग्रेस युवा शाखा का विरोध प्रदर्शन कोई गलती नहीं, बल्कि भारत पर हमला करने के लिए पार्टी द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश थी। पाठक ने कहा कि जब भारत प्रगति करता है, तो राहुल गांधी और कांग्रेस दुखी हो जाते हैं। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारत को बदनाम करने के लिए 24 घण्टे साजिशें रचते रहते हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि आप राष्ट्र विरोधी कृत्यों में लिप्त होना कब बंद करेंगे?
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


