भिण्ड, 21 फरवरी.मनीष दुबे। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के निर्देशन में व एएसपी संजीव पाठक, एवं सीएसपी निरजंन राजपूत के मार्गदर्शन में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी तारतम्य में थाना शहर कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति चंबल कॉलोनी भिण्ड में वारदात करने की नियत से अवैध हथियार लिए घूम रहा है, उक्त सूचना की तस्दीक हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मय फोर्स के चंबल कॉलोनी में मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे फोर्स की मदद से घेर कर पकड़ा तथा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर की हाथ की बनी देशी पिस्टल व एक जिंदा राउण्ड को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई शहर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा, सियानंद, आरक्षक अमन प्रताप सिंह राजावत, रामबरन सिंह, बृजमोहन सिंह, विशाल राजावत की सराहनीय भूमिका रही।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


