भिण्ड, 19 फरवरी। मौ नगर में 40 वर्ष बाद प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी पं. अभिनंदन, भव्य मंच प्रस्तुति संजय जेवर और निर्देशक विवेक शास्त्री ढाईदीप के निर्देशन में अयोध्या नगरी चौ. कमल सिंह महाविद्यालय परिसर में आयोजित 1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के पांचवे दिन तप कल्याणक महामहोत्सव भक्ति भाव एवं धूमधाम से मनाया गया।
ज्ञान कल्याणक के शुभ अवसर सुबह नित्य नियम पूजन विधान आदि कार्यक्रम हुआ।उसके बाद बालक आदिकुमार का इक्छू रस का आहार कराया गया और समस्त साधर्मी जनों ने भी बालक आदि कुमार को आहार कराया। उसके उपरांत भगवान के समोशरण की सुंदर रचना की गई। ज्ञान कल्याणक जैन धर्म में तीर्थंकर भगवान के केवलज्ञान (सर्वोच्च ज्ञान) प्राप्त करने का उत्सव है। इस दौरान चार घाति कर्मों का नाश होता है, इन्द्र द्वारा समवसरण की रचना होती है और भगवान की दिव्य ध्वनि (देशना) प्रस्फुटित होती है, जिससे शत्रुता भूलकर सभी प्राणी कल्याण की राह पर चलते हैं। यह उत्सव भव्य आयोजन, समवसरण की पूजा और तीर्थंकर के दर्शन के साथ भक्तिभाव से मनाया जाता है।
ज्ञान कल्याणक का दिन होता है महान
ज्ञान कल्याणक के दिन तीर्थंकर मुनि तपस्या के बाद घातिया कर्मों को नष्ट कर सर्वज्ञ बन जाते हैं। कुबेर द्वारा देवों की सहायता से एक भव्य सभा (समवसरण) का निर्माण किया जाता है, जो अकल्पनीय होती है। समवसरण में शत्रु (जैसे शेर और गाय) प्रेम से रहते हैं और यह बीमारों को ठीक करने व विष को निष्क्रिय करने की शक्ति रखता है। इन्द्र और अन्य देव गण आकर प्रभु के दर्शन करते हैं, पूजा करते हैं और समवसरण की व्यवस्था संभालते हैं।
इस अवसर पर मौ तहसीलदार अभिषेक राजावत, वीरेन्द्र सुहाने, राजेन्द्र सर्राफ, कमलेश परघेना, नवीन सिंघई, पवन सर्राफ, मुन्ना जैन चौधरी, विजय जैन चौधरी, शशांक जैन, अनमोल जैन, धीरेन्द्र जैन सर्राफ, राकेश जैन भडेरा, कमलेश जैन चौधरी आदि सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


