भिण्ड, 18 फरवरी। नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा नगर पालिका भिण्ड में हुए 3 करोड़ के भ्रष्टाचार के प्रकरण में न्यायालय में 3081 पेज का चालान पेश किया।
पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव तथा एएसपी संजीव कुमार पाठक के निर्देशन में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने नगर पालिका भिण्ड में संबल एवं कर्मकार योजना में हुए 3 करोड़ के भृष्टाचार के मामले में गिरफ्तारशुदा 6 आरोपियों के विरुद्ध प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में 3081 पृष्ठ छायाप्रति सहित 21567 पेज का अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया। शेष आरोपियों के विरुद्ध धारा 173(8) जाफौ के अंतर्गत विवेचना जारी है।
इस विवेचना में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत, जिला अभियोजन अधिकारी भिण्ड अरविन्द श्रीवास्तव एवं कार्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक मनीष सिंह (रीडर), प्रधान आरक्षक मनीष सिंह भदौरिया, राकेश तोमर, रामकुमार शर्मा, विनय शर्मा एवं महिला आरक्षक ज्योति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


