भिण्ड, 17 फरवरी। भाजपा नेतृत्व द्वारा हमीर पटेल को भिण्ड जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने के उपरांत प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत का सिलसिला भिण्ड जिले के प्रवेश द्वार मालनपुर से आरंभ हुआ, यहां मेहताब सिंह गुर्जर, सावंत सिंह एवं नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश कौशल, सर्वा गांव में कमल सिंह तोमर, धर्मेन्द्र सिंह तोमर, राजकुमार तोमर, मलखान सिंह राजावत, गोहद चौराहे पर धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रमोद कामत, रवि बोहरे ने किया। गोहद नगर में जिला प्रभारी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यहां नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, राहुल खुरासिया, रिंकू भटेले, पिंकी गुर्जर, भीकम कौशल, एचाया रोड पर रमेश सिंह तोमर, अशोक गुर्जर सरपंच, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, थान सिंह गुर्जर, सुल्तान सिंह जाटव जिला पंचायत सदस्य, चितोरा मण्डल द्वारा महेश सिंह गुर्जर, गजेन्द्र चौधरी, रवि शर्मा, मा शीतला फ्यूल सेंटर पर मलखान सिंह गुर्जर, पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भाजपा भिण्ड जिला प्रभारी हमीर पटेल ने कहा कि भिण्ड जिला भाजपा अभेद दुर्ग है यहां के कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति समर्पण अद्भुत है, हम आगामी विधानसभा चुनाव में पांचों विधानसभा सीटों पर विजय दर्ज करेंगे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


