भिण्ड, 16 फरवरी। पूर्व अध्यक्ष मप्र राज्य सहकारिता विवरण संघ मर्यादित भोपाल पूर्व राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त चंबल संभाग के वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर दयाल उपाध्याय 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे युवा नेता विक्रम उपाध्याय बाबा थे। उनके निधन की खबर सहकारिता और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका सहकारिता और समाजसेवा में अविस्मरणीय योगदान रहा हैँ।
स्व. उपाध्याय एक अधिवक्ता के रूप में भी वे सदैव निर्भीक और निडर होकर समाजसेवा में सक्रिय रहे। उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने वालों में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, अटेर विधायक हेमंत कटारे, लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू, पूर्व विधायकगण मुकेश चतुर्वेदी, रसाल सिंह, प्रवीण पाठक, कैलाश मिश्रा, भाजपा नेता अवधेश सिंह कुशवाह, कमल शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा, भरत चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, संतोष त्रिपाठी, पूर्व कमिश्नर राजीव शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (ब्रह्मा अंतरराष्ट्रीय संगठन) राजीव शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. रमेश द्विवेदी, वकील संघ अध्यक्ष विनीत मिश्रा, एडवोकेट मायाराम शर्मा, एनडी शर्मा, रामकिशोर भारद्वाज, मुकेश दीक्षित, मार्कण्डेय शर्मा, सौरभ बहरे, अशोक जैन, प्रेम शर्मा, सतीश जोशी और बाबा भगवान दास सेंथिया सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पार्षदों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने इसे विधि जगत और सहकारिता क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


