– शिव बारात अंचल का सबसे बड़ा महोत्सव है : पाठक
भिण्ड, 16 फरवरी। महाशिवरात्रि के मौके पर शहर में भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। इस दौरा नाचते गाते श्रद्धालुओं के साथ साथ शहरवासी भी बाराती बने। शिव बारात का शहर में खंडा रोड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी एवं भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने अपने साथियों के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ने ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निकलने वाली शिवबारात में संपूर्ण सहवासी एकजुट होकर नाचने गाने का भव्य नजारा देखने को मिलता है। सही मायने में शिव बारात सनातन संस्कृति की जीवंत पहचान है और पूरा शहर शिव बारात का साक्षी बनता है। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि शिव बारात आंचल का सबसे बड़ा महोत्सव है, शिव बारात में बाहर से आए हुए कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति देखने को मिलती है। इस शिव बारात का भव्य नजारा देखने को शहर भर के निवासी बेताबी से प्रतीक्षा करते हैं। इस आयोजन में सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का संगम होता है। स्वागत कार्यक्रम में राजीव शर्मा, शिवेन्द्र शुक्ला, आशीष बौहरे, उमेश शर्मा, विकास शर्मा, विवेक मिश्रा, मयंक भदौरिया, भोलू भदौरिया, गिर्राज दौनेरिया, सुरेन्द्र गर्ग, गिर्राज थापक, रवि भदौरिया, पवन राजावत आदि आदि लोग मौजूद रहे।


