भिण्ड, 15 फरवरी। ब्रह्माकुमारी संस्थान मालनपुर द्वारा डांग गुठीना, भारत मार्केट मालनपुर आदि स्थानों पर भगवान शिव की बारात निकाली गई। जगह-जगह पर परमात्मा के भक्तों ने बारातियों का स्वागत कर पूजन किया और प्रसाद वितरण किया। यात्रा में शंकर और पार्वती की मनमोहक झांकी भी लगाई गई। जिसे देखकर लोग भाव विभोर हुए संचालिका ज्योति बहन ने नारे लगाकर लोगों को जागृत किया। सब पर्वों में पर्व महान, शिव रात्रि है पर्व महान (एक दो, एक दो, बीड़ी सिगरेट छोड़ दो ) बीड़ी, सिगरेट और शराब, मानव जीवन करें खराब इस प्रकार यात्रा के दौरान लोगों को नशा मुक्ति के लिए भी आग्रह किया गया। सैकड़ों लोगों ने यात्रा का लाभ लिया और परमात्मा के भोलेनाथ के नारे भी लगाए। यात्रा में लोग उमंग उत्साह से आगे बढ़ रहे थे और बिना थके परमात्मा का धन्यवाद करते हुए सभी को परमात्मा संदेश दे रहे थे। यात्रा के अंतिम चरण में कलाकारों द्वारा तांडव नृत्य और शिव विवाह का भी नाटक दिखाया गया। यात्रा में सृष्टि, अनामिका, अंजलि, अनु, कृष्णा, प्रसाद, सुनील, महेश, मिथलेश, विमला, नीलम, कमला, लक्ष्मी एवं बीएस स्कूल के प्राचार्य और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


