भिण्ड, 15 फरवरी। प्राणी मात्र की सेवा ही परमो धर्म है के ध्येय वाक्य को सार्थक करते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड द्वारा जीव दया अभियान के अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी स्थित गौरी सरोवर के पास विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने जीव दया स्थल पर एकत्रित होकर सफाई और व्यवस्था में सहयोग किया। वहीं गौशाला में गायों को गुड़, चना, कुटी, चारा और पालक खिलाया गया। साथ ही, पक्षियों के लिए दाना-पानी की उचित व्यवस्था की गई। जीव दया स्थल कमेटी ने ग्रुप की इस नि:स्वार्थ पहल की प्रशंसा करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया।
ग्रुप के सचिव अंशुल आयशा जैन ने जीव दया स्थल पर निरंतर सेवाएं दे रही बहन कृष्णा राजावत के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि कृष्णा दीदी प्रतिदिन घायल गायों की देखभाल और ड्रेसिंग कर जीव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रही हैं। संस्था के सदस्य संजय-संगीता जैन (पवैया) एवं Ÿविकास-शैली जैन की वैवाहिक वर्षगांठ को केक काटने या पार्टियों के बजाय जीव सेवा के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया, जो समाज के लिए एक प्रेरणा है। अध्यक्ष शैलेन्द्र पूनम जैन ने सभी सदस्यों, मातृशक्ति और भामाशाह पशु आहार योजना कमेटी का धन्यवाद किया। परम संरक्षक अशोक जया एवं कोषाध्यक्ष रविन्द्र सुधा ने संयुक्त रूप से कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड निरंतर अपने जीव दया अभियान के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं जारी रखेगा।
कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक नवीन-अंजू जैन, विकल्प-नीलम, विनय-नीलम, विकास-प्रीति, निखिल-रूपाली, सिद्धार्थ-नेहा, हिमांशु-खुशबू, राहुल-निधि, उदित-सोनाली, असीम-नेहा, पंकज-रजनी, सौरभ-मोना, राहुल-हेमू जैन (पार्षद) सहित लगभग 40 सदस्यों एवं बच्चों ने सक्रिय सहभागिता की।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


