भिण्ड, 15 फरवरी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल भैया) ने शनिवार को लहार में डॉ. गोविन्द सिंह के निवास पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रत्येक उस विधानसभा में जाकर संपर्क करूंगा, जहां हमारे कार्यकर्ता शांत बैठे हैं या जागरुक नहीं है। सभी से मिलकर उनको जागरुक करूंगा। किन्हीं कारणों से घर बैठे वरिष्ट नेताओं से मिलकर रणनीति सीखने और समझने का प्रयास करूंगा।
पत्रकारों द्वारा उनके दौरे को सौजन्य भेंट या विंध्य का चंबल से गठबंधन जैसे सवाल पर अजय सिंह ने कहा कि प्रत्येक नेता का अपना एक क्षेत्र होता है। अगर कोई ग्वालियर-चंबल का है तो वह विंध्य में नहीं जाता और अगर कोई मालवा का है, तो वह चंबल में नहीं जाता। उन्होंने प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव को बड़ा घोषणावीर कहा। उन्होंने कहा कि पहले हम शिवराज सिंह चौहान को घोषणावीर मुख्यमंत्री मानते थे। लेकिन, मोहन यादव तो घोषणाओं के मामले में उनके बड़े पिता निकले।
यूजीसी के खिलाफ होगा आंदोलन
पत्रकारों द्वारा यूजीसी लागू करने के सवाल पर अजय सिंह ने कहा कि इसे लागू करना पूरी तरह गलत है और यदि यूजीसी कानून वापिस नहीं होता है तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा शासन में किसान परेशान
खाद के लिये लाइन में लगे किसानों पर लाठी भांजने के मामले में अजय सिंह ने कहा कि जब-जब भाजपा का शासन रहता है तब किसान खाद के लिये परेशान ही रहते हैं और उनको लाठी खानी पड़ती है। इसका सीधा कारण ये है कि भाजपा सरकार व्यापारियों के माध्यम से सीधा लाभ उठाती है और किसान परेशान होते हैं।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


