– जिले की 38 प्राथमिक सहकारी संस्था/ मार्केटिंग सोसाइटी पर पंजीयन कार्य जारी
भिण्ड, 13 फरवरी। जिला आपूर्ति अधिकारी भिण्ड ने बताया कि रवी उर्पाजन वर्ष 2026-27 में गेहूं के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु जिले की 38 प्राथमिक सहकारी संस्था/ मार्केटिंग सोसाइटी पर पंजीयन का कार्य जारी हैं। साथ ही एमपी ऑनलाईन एवं सीएससी सेंटर से 50 रुपए शुल्क के आधार पर पंजीयन किया जा रहा है एवं कोई भी कृषक उक्त माध्यम से पंजीयन कर सकता है। पंजीयन की अतिंम तारीख 7 मार्च है।
जिले के सभी किसान भाईयों से अनुरोध हैं कि निकटतम केन्द्र पर जाकर अपना पंजीयन अवश्य कराएं। पंजीयन हेतु नवीनतम खसरा खतौनी की प्रति, चालू बैंक खाता, आधार कार्ड, समग्र आईडी साथ में लेकर जाए एवं उसी मोबाईल को साथ ले जाएं, जोकि आधारकार्ड एवं बैंक खाते में जुड़ा हो, जिस पर ओटीपी के माध्यम से पंजीयन केन्द्र के आपॅरेटर द्वारा पंजीयन किया जा सकेगा।


