भिण्ड, 12 फरवरी। गल्ला मंडी मेहगांव में आयोजित एमपीएल (मेहगांव प्रीमियर लीग) 15 जनवरी से चल रहा था। इस नॉकआउट फॉर्मेट के टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच मौ-11 और इटावा-11 ने सभी मुकाबलों में जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। आज फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ, जिसमें इटावा-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मौ-11 को हरा दिया।
फाइनल में इटावा-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में उन्होंने 127 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में मौ-11 की टीम इस चुनौती को पार नहीं कर सकी और हार गई। इटावा-11 की जीत के नायक शेरा बने, जिन्होंने बल्लेबाजी में तूफानी 64 रन ठोके। गेंदबाजी में भी उन्होंने तीन ओवरों में महज 11 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इस शानदार सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए शेरा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट में विजेता इटावा-11 को कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने एक लाख 100 रुपए का चेक, आकर्षक ट्रॉफी और सम्मान पत्र भेंट किया। उपविजेता मौ-11 को 51 हजार रुपये नगद तथा ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा, इटावा-11 के शेरा को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट) घोषित कर सुंदर शील्ड और 5100 रुपए दिए गए। मौ-11 के गोलू भदौरिया को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला, जिसमें सुंदर शील्ड और 5100 रुपए शामिल थे। शेरा की फिफ्टी पर समाजसेवी नाथूराम चुरारिया ने 1100 रुपए नगद भेंट किए। इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक मेहगांव थाना प्रभारी महेश शर्मा रहे, जिन्होंने विधायक कप के तहत आयोजन को सफल बनाया।
समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि खेल प्रेमियों ने इस मैच को अद्भुत बना दिया। हम प्रयास करेंगे कि मेहगांव में जल्द ही एक आधुनिक क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण हो, ताकि युवा प्रतिभाएं और बेहतर मौके पाएं। आयोजन में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्ण माहौल बनाया। यह टूर्नामेंट स्थानीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले गया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


