भिण्ड, 12 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारतÓ केन्द्र के निर्देशन में वाटर वर्क्स सुभाष चंद्र बोस यूथ क्लब द्वारा स्थानीय जैन महाविद्यालय में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में एनसीसी प्रभारी प्रो. संजय राणा एवं सैन्य विज्ञान विभाग के प्रो. अतुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पुरुष वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में राजकुमार सगर ने प्रथम, सुभाष शर्मा ने द्वितीय एवं चंद्रशेखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग की गोला फेंक में चांदनी प्रथम, शिवानी पाराशर द्वितीय और राजकुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। दौड़ प्रतियोगिता में भी युवाओं ने अपना जोश दिखाया। पुरुष वर्ग में नितिन तोमर ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवम और नितिन भदौरिया क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की दौड़ में संध्या ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय एवं पलक ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस गरिमामयी आयोजन के दौरान मेरा युवा भारत भिण्ड के कर्मी धर्मवीर सिंह, वाटर वर्क्स सुभाष चंद्र बोस यूथ क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र उपाध्याय, सचिव हरेन्द्र श्रीवास, राकेश भदौरिया, शिवप्रताप सिंह, सूर्यप्रकाश बौहरे सहित क्लब के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


