भिण्ड, 11 फरवरी। रक्त की अत्यधिक कमी से पीड़ित एक महिला मरीज के लिए नवजीवन सहायतार्थ संगठन के सदस्य एवं पत्रकार सुनील कांकर ने बुधवार को अपना 41वां रक्तदान कर एक अमूल्य जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला का हीमोग्लोबिन मात्र 2 पॉइंट रह गया था, कल से रक्त उपलब्ध न हो पाने के कारण परिजन अत्यंत चिंतित और व्याकुल थे। नवजीवन सहायतार्थ संगठन के प्रयासों से समय पर रक्त की व्यवस्था हो सकी और मरीज को राहत मिली। सुनील कांकर का यह नि:स्वार्थ सेवा कार्य मानवता, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। आपका यह योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. आरएन राजौरिया, पिंकू शर्मा, लैब टेक्नीशियन अर्निका शर्मा, अनीता कुंजा, वर्खा हिंगवे मौजूद रहीं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


