भिण्ड, 08 फरवरी। रविवार को मौसम ने धीरे-धीरे करवट ली। सुबह हल्की ठंड महसूस हो रही है। रविवार को आसमान साफ रहने से सूरज निकलते ही हल्की धूप से लोगों को राहत मिली। सुबह के समय हल्की धुंध भी छाई रही, लेकिन कुछ ही देर में दृश्यता पूरी तरह साफ हो गई। पार्कों, सड़कों और छतों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए।
दिन चढ़ने के साथ धूप में तेज हो गई, दोपहर होते-होते ठंड का असर कम हो गया। मौसम में बदलाव से बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चहल-पहल बढ़ी। लोग हल्के कपड़ों में दिखे। दोपहिया वाहन चालकों ने भी ठंड से बचाव के अतिरिक्त इंतजाम छोड़ दिए। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भिंड का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर-पूर्वी दिशा से 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे मौसम संतुलित बना रहा। आद्रता का स्तर 80 प्रतिशत से अधिक रहा, जिसके कारण सुबह हल्की नमी महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। दिन में धूप का असर और तेज रहेगा, जबकि रात में हल्की ठंड बनी रह सकती है। भिण्ड में फिलहाल मौसम न ज्यादा ठंडा है और न ही ज्यादा गर्म, जिससे लोग बदलते मौसम का आनंद ले रहे हैं।
Monday, April 6
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


