Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच

June 23, 2026

कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य

June 23, 2026

ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, June 23
BREAKING
  • भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच
  • कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य
  • ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण
  • राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित
  • मोहर्रम एवं ताजियों के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
  • तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी बढ़ने से लोग परेशान
  • कछवाह समाज की कुलदेवी मन्दिर से चांदी का छत्र चोरी
  • जनसुनवाई में रामबहादुर को मिली ट्राइसाइकिल
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए 50 परीक्षा केन्द्र, 46 संवेदनशील

बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए 50 परीक्षा केन्द्र, 46 संवेदनशील

Jagran TodayBy Jagran TodayFebruary 8, 2026

-दसवीं में 19,342 और बारहवीं में 14,421 छात्र होंगे शामिल, भोपाल से होगी सीधी मॉनिटरिंग

भिण्ड, 08 फरवरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 10 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। जिले में परीक्षाओं को नकलमुक्त और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 50 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 46 संवेदनशील हैं। दसवीं में 19342 और बारहवीं में 14421 छात्र होंगे शामिल। परीक्षाओं की भोपाल से सीधी मॉनिटरिंग की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने भिण्ड जिले के पांच परीक्षा केंद्रों को विशेष मॉनिटरिंग के लिए चयनित किया है। इन केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सीधे भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से की जाएगी। परीक्षा की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेजने का कार्य जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा पूरा किया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिले में सख्त व्यवस्था लागू की गई है। परीक्षार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सुबह 8.30 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। देर से पहुंचने वाले परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 50 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें से 46 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केन्द्रों पर पुलिस बल सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं तैनात रहेंगी। परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए निर्धारित दूरी के बाद प्रवेश निषेध रहेगा। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, वहीं नकल पर अंकुश लगाने के लिए 100 मीटर के दायरे में मोबाइल सिग्नल जाम करने हेतु जैमर भी लगाए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 14,421 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा में 19,342 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
कलेक्टर कर रहे हैं निरीक्षण
कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा द्वारा परीक्षा की तैयारियों की हर बिंदु पर बारीकी से निगरानी की जा रही है। कलेक्टर स्वयं एक-एक परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
इन केन्द्रों की भोपाल से होगी निगरानी
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा प्रदेश भर में प्रत्येक जिले के पांच परीक्षा केन्द्रों को चिन्हित किया गया है। भिण्ड जिले में फूप का चंद्रशेखर हायर सेकेण्डरी स्कूल, भिण्ड शहर का सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जनता स्कूल और गोरमी क्षेत्र का टच स्टोन स्कूल सहित चयनित केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भोपाल से सीधी निगरानी की जाएगी। इसके अलावा, औचक निरीक्षण के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जिनमें शिक्षा विभाग के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

Post Views: 165
Jagran Today
  • Website

Related Posts

भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच

June 23, 2026

कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य

June 23, 2026

ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण

June 23, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित

June 23, 2026

मोहर्रम एवं ताजियों के जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

June 23, 2026

तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी बढ़ने से लोग परेशान

June 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

भिण्ड जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, ग्वालियर अटैच

June 23, 2026

कृष्णकांता तोमर एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद भाजपा प्रदेश कार्य समिति में बने स्थाई आमंत्रित सदस्य

June 23, 2026

ग्राम जमुहा में चली जेसीबी, शासकीय रास्ते से हटाया अतिक्रमण

June 23, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
569160
Views Today : 1271
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.