भिण्ड, 08 फरवरी। पीएमश्री शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मौ में शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 265 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आंखों की जांच कर उनको चश्मा वितरण किए गए। कई छात्राओं को विटामिन एवं अन्य दवाइयां वितरण की गईं। विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं द्वारा विद्यालय में संपूर्ण कचरा एवं झाडू लगाकर क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया के तहत स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोहद श्याम किशोर भारद्वाज, खण्ड स्त्रोत समन्वयक गोहद विजय शर्मा, डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. चंदेल, डॉ. बृजेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रभारी प्राचार्य, कैप्टन महबूब खान, दिनेश भाटेले, इन्द्रसिंह राणा, मुकेश कौशल, अशोक किशन, नरेश सिंह यादव, बृजेश सिंह यादव, सतपाल सिंह यादव दीपू, सीमा यादव, लीलावती कुशवाहा, बृजनारायण श्रीवास्तव, संतोष सोनी, चित्रकांत गर्ग, शकील खान एवं विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थी।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


