भिण्ड, 08 फरवरी। मौ निवासी पूर्व सीएमओ रमेश सिंह यादव का शनिवार को निधन हो गया। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे रमेश सिंह का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उन्हें ग्वालियर इलाज के लिए लेकर पहुंचे थे। जहां अचानक दिल कर दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। शनिवार को ही मौ कस्बा स्थित उनकी निजी कृषि भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर मौ नगर परिषद पार्षद सहित नगर के समाजसेवियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ट्रक में तोड़फोड़, ड्राइवर को पीटा
भिण्ड। रौन के मानगढ़ मेहदवा तिराहा पर आरोपियों ने एक ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस को शिकायत करते हुए राहुल कटारे ने बताया कि शुक्रवार रात 8.30 बजे मानगढ़ तिराहा पर जसमंतपुरा के पास आरोपी शंकर चौहान और कल्लू चौहान ने उसके ट्रक को रास्ते में रोका और उसके साथ मारपीट कर दी। साथ ही आरोपियों ने ट्रक ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


