भिण्ड, 08 फरवरी। स्वस्थ समृद्ध खुशहाल भारत मिशन एवं भारतीय किसान किसान संघ के संयुक्त तत्वावधान में 21 फरवरी को भिण्ड जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में प्रकृति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रकाश टाटा एवं आचार्य मनीष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मप्रा शासन राकेश शुक्ला करेंगे। इस अवसर पर मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्रा एवं किसान संघ के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम के संयोजक नमो नारायण दीक्षित ने बताया कि भारत की आत्मा उसके गांव में बसती है, गांव केवल खेत खलियान और पेड़ पौधों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति परंपरा आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता का आधार है आज जब आधुनिक जीवन शैली और रासायनिक उत्पादों ने इंसानों को रोगों और चिताओं से घेर लिया है तब स्वदेशी परंपरा प्राकृतिक खेती जैविक खेती योग आयुर्वेद और रोजगार आधारित ग्राम विकास ही एकमात्र समाधान है, इसलिए चलें प्रकृति की ओर चलो गांव की ओर की अवधारणा को लेकर इस सम्मेलन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है किसानों को जागरूक करने के लिए 21 फरवरी को दोपहर दो बजे से शुरू होगी, 28 फरवरी को ओरछा धाम में समापन किया जाएगा। यह सम्मेलन भिण्ड जिले के किसानों के लिए अद्भुत सम्मेलन होगा। जिले में निवास रत डॉक्टर, आयुर्वेदाचार्य, देशी वैद्य जो जड़ी बूटियों से इलाज करके किसानों की सेवा कर रहे हैं उनको भी आमंत्रित किया जा रहा है और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर रोगों से पीड़ित किसानों को इलाज भी बताया जाएगा। किसान संघ के कुलदीप भदौरिया, रमेशबाबू चौधरी, लक्ष्मण सिंह नरवरिया, हाकिम सिंह यादव, अवधेश सिंह कुशवाहा, देवेश पचौरी ने भिण्ड के किसानों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
Monday, April 6
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया

