भिण्ड, 08 फरवरी। भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक जैन ने रेल मंत्री, उड्डयन मंत्री को ट्रेन स्टापेज एवं डाकघर की समस्याओं को लेकर पत्र लिखे तथा नगर की व्यवस्था कै लेकर सीएमओ को पत्र लिखा। जिनमें बताया गया कि गोहद नगर में स्थित डाकघर गोहद विधानसभा का प्रमुख डाकघर है, जिससे कई ग्रामों के उपडाकघर जुड़े हुये हैं। इस डाकघर की इमारत वर्तमान में काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हो चुकी है, इसमें कार्यरत कर्मचारी भी भयभीत रहते हैं कि डाकघर में कार्यालयीन कार्य करते समय इमारत कहीं गिर न जाये। वहीं भिण्ड जिले की सबसे बड़ी विधानसभा गोहद, जो व्यावसायिक एवं शैक्षणिक के नाम से जाना जाता है, चूंकि गोहद विधानसभा में गोहद रोड़ के नाम से रेल्वे स्टेशन है, उक्त स्टेशन से इटावा इंटरसिटी रेल संख्या 11903/11904 एवं बनारस साप्ताहिक रेल संख्या 20961/20962 ट्रेनें होकर निकलती है, लेकिन उपरोक्त दोनों ट्रैनों का स्टॉपेज गोहद रोड़ स्टेशन पर नहीं है, जिससे विधानसभा गोहद में आने वाली समस्त तहसीलों एवं ग्राम पंचायतों के आमजन को आवागमन में काफी समसस्यों का सामना करना पड़ता है।
वहीं सीएमओ को पत्र लिखकर मांग की है कि गोहद नगर के वार्ड क्र.6, 7, 11, 12, 13, 14, 15 में नालियों की साफ-सफाई नहीं की जा रही है, जिस कारण नालियों का पानी बहकर रोड पर आ रहा है, जिसके कारण रोड़ पर नाली के गंदे पानी का जमाव हो रहा है, जिस कारण से स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों एवं मंदिर जाने वाली महिलाओं एवं पुरुषों को गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उक्त गंदगी से स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के बीमार होने की प्रबल संभावना तथा मन्दिर जाने वाले लोगों धार्मिक भावनायें आहत हो रही है। इस संबंध में पूर्व में भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को कई बार अवगत कराया जा चुका है, परन्तु आज तक नालियों की सफाई नहीं की गई है। सभी समस्याओं से अवगत कराया गया है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


