भिण्ड, 06 फरवरी। शासकीय कन्या महाविद्यालय भिण्ड द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ गोद ग्राम मंगदपुरा में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय भिण्ड के प्राचार्य के करकमलों से संपन्न हुआ और मां सरस्वती का पूजन कर शिविर की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने उद्यमिता, स्टार्टअप इंडिया, कौशल विकास तथा राष्ट्रसेवा जैसे विषयों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोकसिंह नरवरिया ने अपने संबोधन में लक्ष्य निर्धारण, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी दीक्षा साहू (एनएसएस) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. प्रेमलता शाक्यवार, सोनम श्रीवास्तव, डॉ. राजकुमार शर्मा सहित सुधीर कुमार जोशी एवं प्रसून भारद्वाज उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने स्वयं सेविकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों-समाजसेवा, अनुशासन, नेतृत्व विकास एवं सामाजिक जागरूकता पर प्रकाश डाला।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


