भिण्ड, 06 फरवरी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास की जयंती द्वारकापुरी मौ में मनाई गई। जिसमें मुख्य जिला प्रभारी भिण्ड अतिथि डॉ. सुनील पवैया, विशिष्ट अतिथि जिला कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ गोयल, बेनीराम कुशवाहा, मौ नगर अध्यक्ष सोबरन जाटव, उपाध्यक्ष जागेश शर्मा, पूर्व पार्षद रामअवतार, दिनेश जाटव, मनमोहन सिंह, रामजीलाल बौद्ध, दिनेश मौर्य, रामजीलाल बौद्ध, बलराम बौद्ध, मनोज जाटव, राघवेन्द्र जाटव, रायसिंह बौद्ध, सुरेन्द्र सिंह करू, तुलाराम दादा, नरेश कुशवाहा, भोगीराम कटारे, अरविन्द पवैया, पप्पू ठेकेदार, मनोज कुमार गोयल, प्रदीप, रिंकू गोयल, रामसिंह, उदय सिंह कटारे, पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
जनपद पंचायतों में रोजगार शिविर 9 से 15 फरवरी तक
भिण्ड। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड के निर्देशन में मप्र डेराग्राआ मिशन द्वारा समस्त विकास खण्डों में रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मिशन द्वारा 9 फरवरी को जनपद पंचायत भिण्ड में, 10 फरवरी को जनपद पंचायत रौन में, 11 फरवरी को जनपद पंचायत लहार में, 12 फरवरी को जनपद पंचायत अटेर में, 13 फरवरी को जनपद पंचायत गोहद में, 14 फरवरी को जनपद पंचायत मेहगांव में एवं 15 फरवरी को जनपद पंचायत भिण्ड में रोजगार शिविर लगाए जाएंगे।


