– आपातकाल से निपटने दिया प्रशिक्षण
भिण्ड, 06 फरवरी। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में स्थापित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी के फायर सेफ्टी अधिकारियों ने गैस टैंकर में आग लगने की आपात स्थिति का जीवंत प्रदर्शन कर यह बताया कि किस प्रकार ऐसी घटनाओं पर समय रहते काबू पाया जा सकता है। मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारियों ने आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग बुझाने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। साथ ही यह भी प्रदर्शित किया गया कि दुर्घटना की स्थिति में कर्मचारियों एवं आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोहद एसडीएम राजन नाडिया, नायब तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव, पटवारी संजय शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ आईओसीएल मालनपुर के मैनेजर कर्नल सुधीर नंदा एवं औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में संचालित उद्योगों से राकेश तिवारी (एसआरएफ), संजय सिंह कुशवाह सूर्य रोशनी, योगेश चौहान, मुकेश मेवाफरोश, ब्रजभान सिंह, रोशन सिंह चौहान, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, होमगार्ड कमाण्डेंट उमेश कुमार शर्मा, सतीश चतुर्वेदी निरीक्षक फायर स्टेशन मालनपुर, श्रम अधिकारी मुरारी सिंह, नितेश श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।


