– मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं का बारीकी से किया अवलोकन
भिण्ड, 05 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय भिण्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों से आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बातचीत की।
उन्होंने शिक्षकों से चर्चा की और कक्षाओं, लैब, फर्नीचर, स्वच्छता, खेल मैदान तथा अन्य मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने इन सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न होने पर जोर दिया तथा आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। निर्माणाधीन वोकेशनल लैब का अवलोकन कर इंजीनियरिंग को गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए।


