भिण्ड, 05 फरवरी। जिले के मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत हरिराम की कुईया एकेवीएन मार्केट में बीती रात किराना व्यापारी की दुकान से 50 से 60 हजार नगद और सामान चोरी हो गया। जिसकी कुल कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार हरिराम की कुईया पर खान थोक किराना दुकान चलाते हैं, रोज की तरह वह रात में दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे, सुबह जब उन्होंने दुकान का शटर खोला और भीतर गए तों उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने देखा कि दुकान में रखे 60 हजार रुपए नगद और महंगा सामान गायब था। उन्होंने दुकान के बाहर जाकर इधर-उधर देखा तो दुकान के साइड में दीवार फूटी मिली जो कि चोरी इसी दीवार को तोड़कर की गई, इसके बाद दुकानदार ने डायल 112 को कॉल कर सूचना दी तो मौके पर डाल 112 ने पहुंचकर मुआयना किया और फोटो खींचकर ले गए। इसके बाद दुकानदार मालनपुर थाने पहुंचे और चोरी की घटना की जानकारी थाने में दी। पुलिस कार्रवाई कर जांच कर रही है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


