भिण्ड, 05 फरवरी। शहर के अटेर रोड स्थित नवादा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार रात 35 वर्षीय युवक खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। गुरुवार दोपहर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका दिखा। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार अटेर रोड नवादा निवासी प्रतीक उम्र 35 साल पुत्र रामवरन बौहरे बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरुवार देर सुबह तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को संदेह हुआ। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो प्रतीक कमरे के अंदर पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्ट मार्टम कराया गया। पुलिस के अनुसार फिलहाल आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई सुसाइड नोट या ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। मृतक जिओ कंपनी का कर्मचारी बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


