भिण्ड, 05 फरवरी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला भिण्ड द्वारा भारत सरकार एवं संचालनालय महिला एवं बाल विकास मप्र भोपाल के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बाल विवाह रोकथाम हेतु 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। शहर के शा. उमावि क्र.दो एवं गोल मार्केट पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
समाज की इस कुरीति के विरुद्ध आवाज उठाने और जन-जागरूकता फैलाने के लिए शहर के शा. उमावि क्र.दो एवं गोल मार्केट सहित दो जगहों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, लैगिक समानता के संबंध में आम नागरिकों को सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गई। कलाकारों द्वारा अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत संदेश को उपस्थित नागरिकों ने सराहा।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के विभिन्न कानूनी प्रावधानों से सामान्य जन को जागृत किया साथ ही जो सजा के प्रावधान है उनके विषय में विशेष तौर पर सभी को अवगत कराया गया साथ ही महिला हेल्पलाईन नं 1091 एवं चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 के बारे में भी इसकी शिकायत खण्ड स्तर पर एसडीएम कार्यालय, संबंधित थाना पर शिकायत करने संबंधी जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम के दौरान शा. उमावि क्र.दो भिण्ड के प्राचार्य, स्कूल स्टाफ एवं छात्र/ छात्राएं, क्षेत्रीय पार्षद, वन स्टॉप सेंटर एवं कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
शा. उमावि क्र.दो में शिक्षकों ने बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप है। जिसे दूर करने के लिए अधिकारी, कर्मचारी तथा जनसामान्य आदि लोगों को आगे आना होगा, तभी इस अभिशाप से मुक्ति पा सकते हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अवगत कराया गया कि सेवा प्रदाता, जैसे टेंट वाला, नाई, पंडित, कैटर्स आदि सभी लोगों को जागरूकता के साथ आगे आकर लड़के की उम्र 21 वर्ष एवं लड़की की उम्र 18 होने से संबंधी जानकारी प्राप्त होने पर ही विवाह में सेवा दिया जाना प्रस्तावित किया जाए। अत: 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की तथा 21 वर्ष से कम आयु का लड़का होगो तो यह बाल विवाह कहलाता है, यह एक कानूनन अपराध है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


