भिण्ड, 05 फरवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित अल्पावधि रोजगारोन्मुखी ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में छात्राओं को प्रशिक्षकों द्वारा वेडिंग ड्रेसिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने शादी समारोह के अवसर पर किए जाने वाली विशेष प्रकार की मेकअप का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने कहा कि यह कोर्स आपको विभिन्न जातीयताओं और त्वचा के रंगों से परिचित कराने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में क्लासिक दुल्हन, समकालीन दुल्हन, पारंपरिक दुल्हन जैसे सभी प्रकार के ब्राइडल लुक्स शामिल है और आपको विभिन्न ब्राइडल लुक्स बनाने में विशेषज्ञता हासिल करने और विश्व भर की विभिन्न संस्कृतियों से परिचित कराने में मदद मिलेगी। कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रशिक्षणार्थी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्राचार्य ने सभी ब्यूटीशियन शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इसी प्रकार के नए ब्यूटीशियन कोर्स संचालित करने का आश्वासन दिया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


