– मालनपुर बाजार में लाल निशान लगने से दुकानदारों में मचा हड़कंप
भिण्ड, 05 फरवरी। भिण्ड-ग्वालियर एनएच 719 मालनपुर से रिठौरा मार्ग का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लंबाई चौड़ाई की नाप कर लगाए गए लाल चिन्ह से नगर के दुकानदारों एवं मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी है कि मालनपुर से पुराना रिठौरा रोड मालनपुर मुख्य बाजार होते हुए निकली हैं, जिस पर रोजाना हो रहे अतिक्रमण से रोड की चौड़ाई मात्र 15 से 20 फीट की रह गई है एवं उनके आगे अन्य फुटपाथ पर रोजाना शाम को बैठने वालों की वजह से मात्र 7 से 8 फीट रोड ही रह जाती है, जिससे बाजार में आने जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना रोजाना करना पड़ता है। अतिक्रमण से लोगों को आ रही परेशानी की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग संभाग भिण्ड की रिपोर्ट अनुसार गोहद तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव एवं सीएमओ रेहान अली, पटवारी संजय शर्मा एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा मालनपुर से पुराना रिठौरा रोड जो रिपोर्ट अनुसार जिसकी लंबाई 0.75 एवं चौड़ाई 15 से 25 मीटर (45*75) फीट बताई गई है। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने रोड की माप की, जिसमें दर्जनों की संख्या में पक्के मकान निर्माण अवैध रूप से पाए गए, जिनको अधिकारियों के निर्देशन पर कर्मचारियों द्वारा नाप की सीमा में आने वाले मकानों दुकानों पर लाल चिन्ह लगाकर चिन्हित किए गए। जिससे अवैध कब्जा कर आगे बढ़कर बनाए गए लोगों में खलबली मच गई है। इस कार्रवाई में गोहद तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव, सीएमओ मालनपुर रिहान अली, आरआई अजय खरे, पटवारी संजय शर्मा, नगर इंजीनियर विजय शर्मा, नगर राजस्व सूरज परमार, नीरज सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, ब्रिजेश कुमार, मोहर सिंह, हृदेश आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
इनका कहना है:
”हमारी तरफ से 5 फरवरी को अवैध कब्जाधारियों को 5 से 7 दिन में अपना कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा।”
राकेश श्रीवास्तव, तहसीलदार गोहद”लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट अनुसार रोड की जांच कर नाप की गई, जिसमें कई अवैध दुकानें नाप में पाई गईं, जिनके लिए नोटिस जारी किया जाएगा।”
रिहान अली, सीएमओ मालनपुर


