– फायर सेफ्टी अंतर्गत औद्योगिक उपकरण प्रत्येक इकाई परिसर में करें संधारित
-औद्योगिक संवर्धन एवं औद्योगिक इकाईयों की समस्याओं के संबंध में बैठक आयोजित
भिण्ड, 04 फरवरी। औद्योगिक संवर्धन एवं औद्योगिक इकाईयों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में विकास भवन मालनपुर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर संबंधितों को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि 6 फरवरी को इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लाट में औद्योगिक सुरक्षा आधारित मॉक ड्रिल रखी गई है, जिसमें औद्योगिक इकाईयों द्वार भाग लिया जाए, फायर सेफ्टी अंतर्गत औद्योगिक उपकरण प्रत्येक इकाई परिसर में संधारित करें, सभी इकाईयां प्रदूषित जल के शोधन हेतु परिसर में ईटीपी स्थापित करें, औद्योगिक क्षेत्र की सुव्यवस्थित सौंदर्यीकरण हेतु सीएसआर मद से औद्योगिक इकाईयां समन्वय कर कराएं, औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट हाईमास्ट एवं असुरक्षित स्थानों पर पुलिस विभाग द्वारा पेट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में संस्थानों के बड़े वाहनों, ट्रक-ट्राला आदि की व्यवस्थित पार्किंग हेतु जिसमें रेस्ट रूम एवं सुलभ कॉम्पलेक्स की व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। अतिक्रमण हटाने हेतु नगर परिषद एवं थाना मालनपुर को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इकाईयों में कर्मचारियों के परिवहन हेतु स्मार्ट सिटी बस की सेवायें उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाए।
बैठक में एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक अनीषा श्रीवास्तव, महाप्रबंधक अमित कुमार शर्मा, एसडीएम गोहद राजन नाडिया, सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा आनंद राय सरदार, महाप्रबंधक फायर सेफ्टी सतीश चतुर्वेदी तथा औद्योगिक इकाईयों के सूर्या रोशनी से मुकुल चतुर्वेदी, गोदरेज से अभिषेक प्रियदर्शी, एसआरएफ से संतोष पाठक, नैनो फर्टिलाईजर से संतोष गर्ग, नोवा से आदित्य शुक्ला, आईओसी से सुधीर नंदा, अन्य विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक क्षेत्र की वृहद एवं मध्यम इकाईयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


