भिण्ड, 04 फरवरी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के निर्देशन और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप पर डॉ. शैलेन्द्र परिहार और डॉ. साकार तिवारी मौजूद रहे। सर्वप्रथम कार्यशाला का प्रारंभ मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण कर किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र परिहार ने विद्यार्थियों को कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण बातें साझा की। उन्होंने बताया कि कैंसर तब होता है जब शरीर की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने और गुणा होने लगती हैं। ये कैंसर कोशिकाएं ट्यूमर (ऊतकों के गुच्छे) बना सकती हैं। वे आसपास के स्वस्थ ऊतकों पर भी आक्रमण कर उन्हें नष्ट कर सकती हैं। कभी-कभी कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़कर ट्यूमर बना लेती हैं, लेकिन फैलती नहीं हैं। उन्होंने विभिन्न प्रकार के कैंसर हाइपरप्लासिया, कार्सिनोमा इन सिटू, लिम्फोमा, ल्यूकेमिया आदि के बारे में बताया। उन्होंने सर्जिकल कैंसर के बारे में विस्तार पूर्वक विद्यार्थियों को बताया और उसके होने वाले लक्षण और उसके निधन के बारे में जानकारी साझा की। विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रश्नों के माध्यम से डॉ. परिहार से जानकारी प्राप्त की।
डॉ. साकार तिवारी ने बताया कि यदि आपको शरीर के किसी भी हिस्से में कोई अस्पष्टीकृत गांठ या मोटा होना दिखाई दे, तो आपको तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे ने बताया कि कैसर शब्द किसी भी व्यक्ति के लिए एक डरावना शब्द है। हालांकि चिकित्सा में प्रगति के कारण कैंसर अब आशाहीन बीमारी नहीं रह गई है। सर्जिकल ऑन्कोलॉजी कैंसर के उपचार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो ऐसे समाधान प्रदान करती है जो जीवन बचा सकते हैं, कैंसर के प्रसार को कम कर सकते हैं और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। इस ऑप्शन पर प्रचार डॉ. आरडी शर्मा ने विद्यार्थियों को कैंसर से बचने के उपाय बताएं और शपथ दिलवाई कि कोई भी विद्यार्थी पुड़िया, पाउच, तंबाकू का सेवन न करें। इस अवसर पर डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. हेमंत दुबे, डॉ. श्यामजी निगम, डॉ. आभास अस्थाना, बीके मित्तल सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित था।
Monday, April 6
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


