भिण्ड, 04 फरवरी। देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार को 19 वर्षीय छात्रा संध्या कुशवाह ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक घटना के समय माता-पिता किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। दोपहर करीब 2 बजे उसके भाई सचिन ने संध्या को फांसी पर लटका पाया। संध्या शा. उमावि क्र.एक की कक्षा 12वीं की छात्रा थी।
युवक ने फांसी लगाई, मौत
लहार के पचपेड़ा तिराहा स्थित मकान में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार प्रभाकर शर्मा ने सूचना दी कि उसके मकान में रहने वाले भगुआपुरा दतिया निवासी भरत शर्मा ने सोमवार सुबह 6:45 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल पता नहीं चला है।


