भिण्ड, 03 फरवरी.मनीष दुबे। भाजपा जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पार्टी द्वारा आयोजित सहयोग सेल के माध्यम से कार्यकर्ता और जनता की जन समस्याओं को सुना गया। जिसमें जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, उपाध्यक्ष उपेन्द्र राजौरिया, जिला मंत्री राजकुमार जैन ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ता और जनता की जन समस्याओं को समाधान के लिए रूबरू हुए और सभी आवेदनों को जिला प्रशासन की ओर भेजा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि सहयोग सेल का उद्देश्य जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान के लिए है, ताकि वह इधर-उधर ना भटके और शासन प्रशासन तक उनकी समस्याओं का समाधान तत्काल किया जा सके। जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र राजौरिया, जिला मंत्री राजकुमार जैन ने कहा कि आज सहयोग सेल में गोरमी के अल्पसंख्यक समाज द्वारा उनकी समस्या का समाधान के लिए मंडल अध्यक्ष की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष और सहयोग सेल की पदाधिकारी ने विभाग की ओर भेज दिया गया है। जिसका निराकरण अति शीघ्र किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा राजे, जिला महामंत्री मनोज अनंत, जिला मंत्री बजरंग सिंह भदौरिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया, जनपद उपाध्यक्ष मयूर सिंह भदौरिया भी उपस्थित थे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


