-आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिक शिविरों में पहुंचकर कराएं निराकरण
भिण्ड, 03 फरवरी.मनीष दुबे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार भिण्ड जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों एवं अन्य आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिकों की सुविधा हेतु आधार पंजीयन एवं अद्यतन हेतु कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर ने समस्त एसडीएम, नगरीय निकाय सीएमओ एवं सीईओ जनपद को निर्देशित किया है कि उक्त कैंपों में ज्यादा से ज्यादा आधार पंजीयन/ संशोधन से वंचित नागरिकों का निराकरण कराएं। 14 फरवरी तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में नवीन आधार पंजीयन एवं संशोधन हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें जनपद पंचायत लहार की ग्राम पंचायत देवरीकलां में 4 फरवरी को, ग्राम पंचायत पृथ्वीपुरा में 5 एवं 6 फरवरी को, ग्राम पंचायत धर्मपुरा में 7 से 9 फरवरी तक, जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत अहरौली काली में 4 से 6 फरवरी तक, ग्राम पंचायत खड़ीत में 9 से 11 फरवरी तक, ग्राम पंचायत शुक्लपुरा में 12 से 14 फरवरी तक, जनपद पंचायत रौन की ग्राम पंचायत मेंहदा में 5 फरवरी तक, ग्राम पंचायत निवसाई में 5 फरवरी तक, ग्राम पंचायत मानगढ़ में 6 से 9 फरवरी तक, ग्राम पंचायत इन्दुर्खी में 6 से 9 फरवरी तक केम्प आयोजित किए जाएंगे।


