भिण्ड, 31 जनवरी.मनीष दुबे। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में विद्यार्थियों की उद्यमिता शिविर और इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने के उद्देश्य से प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा के निर्देशन तथा स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को स्टार्ट अप बिजनेस प्लानिंग और इनक्यूबेशन सेंटर को किस प्रकार स्थापित किया जाता है के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। एक स्टार्टअप को सफल बनाने में इन्क्यूबेशन सेंटर्स अहम भूमिका निभाते हैं, यदि आपके पास एक बीज है तो उसे पेड़ बनाने के लिए आपको जमीन से लेकर उसका ध्यान रखने के लिए जरूरी जानकारी और उसको प्रोटेक्ट करने के लिए सही स्किल्स की जरूरत पड़ेगी। स्टार्टअप रूपी सीड के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर्स यही भूमिका निभाते हैं। ये ऐसी संस्थाएं होती हैं जिनका शुरुआती काम स्टार्टअप को आईडीएशन से लेकर मार्किट में पहुचना और सेल्स, फंडिंग सपोर्ट तक होता है। ये स्टार्टअप को वर्किंग स्पेस, मेंटरिंग, मार्केटिंग, प्रोडक्ट डेवलपमेंट, शुरुवाती फंडिंग, नेटवर्क सुपोर्ट, रेगुलर ट्रेनिंग, टीम सपोर्ट, लैब्स, जरूरी टूल्स, सब कुछ देने का काम करते है। देश में आज सरकारी और गैर सरकारी सेंटर्स की भरमार है। आज सरकार के बहुत सारे ऐसे स्कीम्स हैं जो स्टार्टअप को शुरू करने से लेकर फंडिंग सुपोर्ट दे रही हैं। भारत सरकार के अटल इनक्यूबेशन सेंटर की वेबसाइट पर सरकारी और सरकार द्वारा मदद किए जा रहे बहुत से सेंटर्स की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही एडब्ल्यूएस, गूगल जैसी तमाम बड़ी कंपनियां स्टार्टअप को सपोर्ट कर रही हैं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


