भिण्ड, 31 जनवरी। संगठन सृजन एवं मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस जीतू पटवारी के निर्देश पर अटेर विधानसभा के पावई ब्लॉक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमेर सिंह नरवरिया द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत मल्लपुरा, पावई, पिपरी, पिथनपुरा आदि में अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर अटेर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि विधानसभा की सभी पंचायतों में संगठन को मजबूत किया जा रहा है, प्रत्येक पंचायत में 25 कार्यकताओं की एक समिति का गठन किया जा रहा है। उन्होंने मनरेगा महिला एवं पुरुष श्रमिकों से संवाद किया। भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने की कोशिशों, इसमें किए जा रहे नीतिगत बदलावों और उनसे श्रमिकों के अधिकारों पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी तथा मनरेगा बचाओ आंदोलन को मज़बूत करने का आह्वान किया। शनिवार को पांच ग्राम पंचायतों में पावई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजमेर सिंह नरवरिया के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता पहुंचे और समितियों का गठन किया।
मनरेगा बचाओ संग्राम पर विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि पढ़ा लिखा युवा आज पलायन करने को मजबूर है, आज का युवा डिग्री लेकर रोजगार के लिए भटक रहा है, जबकि सरकार केवल झूठे विज्ञापनों में व्यस्त है, भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ छल किया है, किसानों की समस्याओं पर भी बात की। उन्होंने बताया कि सरकार ने तीन हजार रुपए प्रति प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का वादा किया था जो आज पूरा नहीं हुआ। गेहूं के दाम नहीं बढ़े, लेकिन कर्ज के बोझ तले दबे किसानों की आत्महत्या के आंकड़े जरूर बढ़ गए। आज किसानों की हालत किसी से छिपी नहीं है, खाद के लिए किसान दर दर भटक रहे हैं।
अजमेर सिंह नरवरिया ने कहा कि बूथ चलो गांव चलो अभियान के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पंचायत के प्रत्येक घर में दस्तक देंगे, वे जनता के सामने सरकार की नाकामियों को उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की आम जनता, युवाओं, महिलाओं, किसानों व छोटे व्यापारियों के हितों के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। इस अवसर पर मायाराम लोधी, शिवकुमार राजपूत, शिवराज सिंह राजपूत, होशियार सिंह, सतेन्द्र सिंह, कैलाश सिंह, रामकिशोर राजपूत, बीरबल सिंह, सुरेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


