– बीएमएस नेता भटनागर हुए सीटू में शामिल
भिण्ड, 31 जनवरी। भाजपा मोदी सरकार द्वारा पुराने श्रम कानूनों को हटाकर 21 नवंबर 2025 को 4 लेवर कोड लागू करने की घोषणा की है, भाजपा सरकार का वायदा है कि यह श्रमिकों कर्मचारियों के हितैषी है, लेकिन बीएमएस को छोड़कर देश का समस्त ट्रेड यूनियंस एवं कर्मचारियों के संगठनों द्वारा 12 फरवरी को काम बंद हड़ताल पर जा रहे हैं, इसका कारण 4 लेवर कोड मालिकों अधिकारियों को अधिक अधिकार देते हैं। श्रमिकों कर्मचारियों को अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने एवं कानूनी कार्रवाई करने के रास्ते भी बंद हो जाएंगें, इसलिए लेवर कोड मेहनतकश जनता के मुंह पर ताला है और हाथ पैरों में बेड़ियां है। यह बात सीटू राज्य उपाध्यक्ष रामविलास गोस्वामी ने मेला ग्राउंड पार्क में आयोजित सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू की विस्तारित बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद सुमन की।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला नेता नरेश भटनागर ने सीटू में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नए श्रम कानूनों के विरोध में देश 11 राष्ट्रीय श्रम संगठन है, उनमें 10 राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा विरोध किया जा रहा है, केवल बीएमएस, सत्ता के दबाव में श्रमिकों के साथ धोखा देने काम कर रही है, हम मजदूरों को धोखा नहीं दे सकते, इसलिए बीएमएस छोड़कर सीटू की सदस्यता ग्रहण की है। सीटू राज्य उपाध्यक्ष रामविलास गोस्वामी ने माला पहनाकर स्वागत किया।
सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन ने सीटू का झंडा नरेश भटनागर को देकर सीटू में शामिल किया। इस अवसर पर विद्यालयीन शिक्षक संघ के संभागीय संयोजक पुरषोत्तम श्रीवास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू की जिला अध्यक्ष साधना भदौरिया, अशोक शर्मा, सेवाराम कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष नदीम खान, रामोतार नरवरिया, जिला सचिव नरेन्द्र सिंह सैंगर, जिला संयोजक खेत मजदूर यूनियन दधिराम धाकरे, कोटवार यूनियन हवलदार सिंह, हम्माल पल्लेदार तुलावटी एकता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में रेखा श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण बाल्मीकि, शैलेन्द्र राजौरिया लक्ष्मण सिंह, मुन्नालाल बाथम, प्रमोद गुप्ता, राधामोहन शर्मा, जनार्दन रेड्डी, ईशाक खान, पानसिंह, संतोष श्रीवास, रामचंद्र भदौरिया, भगवान सिंह उपस्थित रहे। सभी ने एक प्रस्ताव पारित कर भाजपा मोदी सरकार से 4 लेवर कोड पर पुन: विचार करने की भाजपा सरकार से अपील की एवं 12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़ताल सफल करने के संकल्प साथ हम्माल पल्लेदार तुलावटी नेता मोहरमन जाटव को श्रद्धांजलि दी गई।


