ग्वालियर, 31 जनवरी। अनन्यत: विशेष न्यायाधीश (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) एवं त्रयोदशम जिला एवं अपर सत्र/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट जिला ग्वालियर श्रीमती वंदना राज पांडे की अदालत ने नाबालिगा से छेड़खानी एवं मारपीट करने वाले आरोपी सूरज गौड निवासी हजीरा को सत्र प्रकरण क्र. एससी 251/2024 धारा 115(2) बीएनएस में 6 माह के कठोर कारावास एवं 600 रुपए जुमार्ना, व्यतिकम में एक माह का कठोर कारावास एवं धारा 7, सहपठित धारा 8 पॉक्सो अधिनियम 2012 में 3 वर्ष केकठोर कारावास, दो हजार रुपए अर्थदण्ड व्यतिक्रम में 6 माह का कठोर कारावास एवं पीड़िता को 2500 रुपए प्रतिकर एवं सहायता राशि प्रदान करने हेतु आदेशित किया है।
अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहीं विशेष लोक अभियोजक सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी ग्वालियर गायत्री गुर्जर ने बताया कि 16 नवंबर 2024 को सुबह 7:30 बजे अभियोक्त्री अपने घर से आरएस कॉन्वेंट हायर सेकेण्ड्री स्कूल में पढ़ने के लिए निकली थी, वह लेट हो गई और स्कूल के गेट बंद होने के कारण वह अपने घर वापस लौटने लगी, तभी रास्ते में सूरज गौड और उसका दोस्त खड़े हुए मिले। सूरज को वह पहले से जानती थी, क्योंकि जहां पर वह लोग किराए से रहते थे वहां पर सूरज गौड भी रहता था। सूरज गौड ने उससे कहा कि पहले किला घूमने चलते थे फिर मैं तुम्हें घर छोड़ दूंगा। वह उसके साथ स्कूटी पर बैठकर चली गई। किला गेट पर वह लोग नीचे खड़े थे। उसने किले के ऊपर जाने से मना कर दिया तो सूरज उसे किले पर जाने के लिए जबरदस्ती करने लगा और उसके साथ छेड़खानी कर बेड टच किया। उसने सूरज से कहा कि उसे घर छोड़ दो नहीं तो मैं चिल्लाउंगी, तब सूरज ने उसे गाल पर थप्पड़ मारे और उसके दोस्त ने उसे अपनी बेल्ट निकालकर दी, जिससे सूरज ने उसकी पीठ पर मारपीट की और फिर उसे वापस स्कूल के पास छोड़ कर चले आए। उसने घर आकर सारी बात अपने माता पिता को बताई। अभियोक्त्री ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर उक्त घटना की रिपोर्ट थाना हजीरा में लेख कराई, जो अपराध क्र.497/2024 धारा 75, 115(2), 3 (5) बीएनएस एवं धारा 7/8 पॉक्सो अधिनियम 2012 के अधीन अभियुक्त सूरज गौड के विरुद्ध पंजीबद्ध की गई। विवेचना के दौरान अभियोक्त्री, उसके माता-पिता के कथन लेखबद्ध किए गए। अभियोक्त्री के न्यायालय में धारा-183 बीएनएसएस के कथन लेखबद्ध कराए। घटना स्थल का नक्शा मौका तैयार किया गया। अभियोक्त्री का चिकित्सा परीक्षण कराया गया। आयु के संबंध में उसका जन्म प्रमाण पत्र जब्त किया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।
Saturday, October 3
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


