– कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर मनरेगा बचाओ अभियान के तहत किए धरना प्रदर्शन
भिण्ड, 30 जनवरी। ग्रामीण जिला कांग्रेस ने शहीद दिवस पर सभी ब्लॉक स्तर पर मनरेगा बचाओ अभियान के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किए। पावई ब्लॉक में पावई वाली माता मन्दिर पर आयोजित धरना प्रदर्शन में ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल सम्मिलित हुए।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार मनरेगा योजना को खत्म कर मजदूरों का कानूनी अधिकार खत्म करना चाहती है। महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक सोच हैं। वह सोच जिसे कभी एक साम्राज्य ने, कभी एक नफरत की विचारधारा ने और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की असफल कोशिश की। मगर राष्ट्रपिता ने हमें आजादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है। हिंसा व भय से बड़े अहिंसा और साहस। यह सोच मिट नहीं सकती, क्योंकि गांधी जी भारत की आत्मा में अमर हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम की चार प्रमुख मांगें काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी। मनरेगा में किए गए बदलावों की तत्काल वापसी। काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली। न्यनूतम वेतन 400 रुपए हैं।
इस अवसर पर पावई ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच बृजमोहन उर्फ अजमेर सिंह नरवरिया, होशियार सिंह राजपूत, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, विवेक जामोर, संदीप बघेल, सतेन्द्र सिंह लोधी, आराम सिंह राजपूत, मायाराम सिंह लोधी, प्रदीप लोधी, राजेश लोधी, गोलू वाल्मीकि, पुत्तूलाल सिंह, परसराम सिंह कुशवाह, अमर सिंह शाक्य, निपन सिंह गुर्जर, लालसिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, रामहेत सिंह, आकाश सिंह, कोमल सिंह सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


