भिण्ड, 29 जनवरी। जिले के ग्राम अकोड़ा निवासी अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त योग गुरु स्वामी जीतानंद ने 68 वर्ष की आयु में योग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए लंदन बुक ऑफ रिकार्ड्स के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 5 विश्व रिकार्ड स्थापित कर जिले, प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित किया है।
यह भव्य कार्यक्रम संसद मार्ग नईदिल्ली स्थित संविधान क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित किया गया, जहां स्वामी जीतानंद ने अपने अनुसंधान पर आधारित योग के अद्भुत एवं दुर्लभ आसनों का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभर से आए योग प्रेमियों, साधकों एवं गणमान्य अतिथियों ने उनके योग कौशल की मुक्त कंठ से सराहना की। अपने संबोधन में स्वामी जीतानंद ने कहा आने वाले समय में 20 नए विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया तथा कुछ विशेष योगासनों का प्रदर्शन भी किया। आयोजकों द्वारा उनके आगामी कीर्तिमानों के लिए और भी भव्य आयोजन किए जाने की घोषणा की गई।
जिला युवा अधिकारी माय भारत केन्द्र भिण्ड युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से स्वामी जीतानंद को इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई दी गई है। उनकी यह सफलता न केवल युवाओं को योग, स्वास्थ्य एवं अनुशासन के प्रति प्रेरित करेगी बल्कि फिट इंडिया और योग भारत की पहचान जैसे राष्ट्रीय अभियानों को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी। माय भारत केन्द्र भिण्ड को गर्व है कि जिले की इस महान विभूति ने योग के माध्यम से वैश्विक मंच पर भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

