-बाल भिक्षावृत्ति की सूचना के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन नं.1098 पर संपर्क करें
भिण्ड, 29 जनवरी। कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार तिवारी के निर्देशन में शासन निर्देशानुसार जिला अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान एवं बाल शोषण से उन्मूलन हेतु अभियान का संचालन किया जा रहा है। जिला अन्तर्गत भिण्ड में बाल भिक्षावृत्ति रोकधाम एवं बाल शोषण रोकथाम दल द्वारा जिले के सघन भ्रमण किया गया। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जहा पर अधिक भीड़ रहने की संभावना रहती है, ऐसे स्थलों का सघन भ्रमण गया। चिन्हित किए एक बच्चों को उनके परिवार जन को सुपुर्द किया गया तथा यह समझाइश दी गई कि भविष्य में बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें तथा उनकी उचित देखरेख करें।
गांव/ कस्बों में अंदर तक दलों का भ्रमण किया जा रहा है और समस्त जन समुदाय से अपेक्षा की जा रही है कि किसी भी बालक को बाल भिक्षावृत्ति में संलग्न ना करें एवं बाल भिक्षावृत्ति करता हुआ यदि कोई भी बालक प्राप्त होता है तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन अथवा महिला बाल विकास और पुलिस को सूचना कर सकते हैं और बालकों के सरक्षण में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर सकते है। बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन रोधी गठित दल में बाल सरक्षण अधिकारी अनिल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता विनीता मौर्य, सहायक सह डाटाएंट्री ऑपरेटर योगेश कटारिया, आउटरीच कार्यकर्ता दीपेन्द्र शर्मा ने भिण्ड में सघन भ्रमण कर किया। जागरूकता का कार्य प्रमुख पंपलेट, पोस्टर प्रदान किया जाकर जागरूकता की गई। नवीन निर्देशन में प्रत्येक तीन माह में शासन द्वारा उक्त अभियान चलाया जाने के निर्देश हैं, जिसका प्रमुख उद्देश्य संपूर्ण रूप से वाल भिक्षा उन्मूलन है। साथ ही स्थानीय सभी से अपील की जाती है कि पदि उनके नजदीक आसपास कोई भी वालक बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त मिलता है तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा महिला वाल विकास को सूचित कर वाल संरक्षण में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

