भिण्ड, 29 जनवरी। पत्रकार आनंद कुशवाह की दादी सोमता कुशवाह का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंत्योष्टि भिण्ड स्थित मुक्तिधाम के हुई। मुखाग्नि उनके पति करन सिंह कुशवाह ने दी। पत्रकार की दादी के निधन पर पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी आदि ने शोक व्यक्त किया है।
संयुक्त परामर्शदात्री समितियों की बैठक 2 फरवरी को
भिण्ड। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संयुक्त परामर्शदात्री समितियों की बैठक वर्ष में चार बार अर्थात तीन माह में एक बार अनिवार्य रूप से करने के निर्देश हैं किन्तु कतिपय विभागों द्वारा नियमित रूप से बैठक आयोजित की जानी है। जिसके क्रम में 2 फरवरी को दोपहर एक बजे कलेक्टर सभागार किया जाना है। प्रभारी अधिकारी वास्ते कलेक्टर भिण्ड ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित कर कहा है कि उक्त बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जिससे की संबंधितों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

