भिण्ड, 27 जनवरी। सर्वोदय स्कूल गोहद में सहारा हॉस्पिटल ग्वालियर के डॉ. जबर सिंह अग्र, डॉ. बलवीर राणा नेत्र विशेषण एवं डॉ. अशोक राजपूत मेडिसिन एवं उनकी टीम द्वारा नि:शुल्क परीक्षण किया। शिविर में 80 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 7 लोग मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित हुए जिनका कल ग्वालियर में सहारा हॉस्पिटल में ऑपरेशन किया जाएगा, 2 लोगों को मेडिसन के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। शिविर के अंत में स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रांत अध्यक्ष अमित जैन ने शाखा गोहद के सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं सदस्यों को अपने उदबोधन से प्रेरित किया। प्रांतीय संस्कार प्रभारी श्रवण पाठक ने परिषद के कार्यों एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि परिषद एक परिवार के रूप मे मानवता की सेवा संस्कार के साथ करती है। कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव रविकांत गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में अवधेश मौर्य, केके शर्मा, रंजना गुप्ता ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सचिन कांकर, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, सचिव रविकांत गुप्ता, मीडिया प्रभारी विकास माहौर, संपर्क प्रमुख रामावतार गौर, जगदीश नामधारी, केके शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, प्रदुम्न शर्मा, अरविंद राठौर, प्रवीण शर्मा, रंजना गुप्ता, अमिता गुप्ता महिला संयोजक शाखा गोहद, रामनरेश शर्मा, प्रमोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

