भिण्ड, 27 जनवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने गणतंत्र दिवस-26 जनवरी के अवसर पर सुबह 8 बजे संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान का गायन हुआ। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय सहित अन्य विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर हुए विशेष भोज में शामिल
कलेक्टर किरोणीलाल मीना ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामावि एसएएफ भिण्ड में बालिकाओं के साथ विशेष भोज किया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना, अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे एवं अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि भी मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष भोज में भाग लिया तथा विद्यार्थियों के साथ भोजन ग्रहण किया।
Saturday, April 11
BREAKING
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला
- अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग
- सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी
- व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज
- सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर
- ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी
- तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर
- अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण

