भिण्ड, 27 जनवरी। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान भिण्ड में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रभारी निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान जन गण मन के गायन के साथ किया। इस अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर विधिवत पूजन किया गया। पूजन उपरांत उपस्थित जनसमूह को कौशल विकास एवं स्किल इंडिया मिशन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने संविधान के प्रति निष्ठा एवं देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।
इस अवसर पर प्रभारी निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने अपने उदबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, कविता पाठ की प्रस्तुतियां दी गईं, जिनसे वातावरण देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो उठा। निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि स्किल इंडिया मिशन में समाज के सभी वर्गों को शामिल करने वाली एक प्रमुख पहल है। कौशल विकसित करने और बड़े पैमाने पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए यह भारत की पहली एकीकृत राष्ट्रीय योजना है।
इस अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार दुबे, योगेन्द्र सिंह तोमर, सहायक कार्यक्रम अधिकारी विनोद शर्मा, संतोष कुमार गुर्जर, लिपिक अजय सिंह कुशवाह, लेखपाल हेमंत शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपेन्द्र चतुर्वेदी, जयप्रकाश, रामबीर, प्रशिक्षिका मिथलेश सोनी, अनीता श्रीवास्तव, रामजानकी, प्रीती, लता वर्मा, साधना वर्मा एवं 65 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

